बेंगलुरु - एक प्राइवेट कालेज में लेक्चरर संतोष कुमार ने पुलिस को जो जानकारी दी है वो सचमुच चौकाने वाली है l संतोष कुमार ने पुलिस को बताया की शनिवार को वो अपने एक दोस्त से मिलने गए थे l वापस लौटने के लिए उन्होंने एक कैब बुक की और उसका इंतज़ार करने लगे,उछ देर बाद एक कार आकर रुकी, उसमे कुछ लोग पहले से बैठे हुए थे l वो लोग भी उसी तरफ जा रहे थे जहाँ संतोष कुमार को जाना था, इसलिए संतोष कुमार उस गाडी में बैठ गए l कुछ देर बाद वो गाडी किसी और रास्ते पर चलने लगी और वो लोग संतोष को धमकाने लगे और लूटपाट करने लगे तो संतोष के पास केवल २०० रूपये निकले तो लुटेरों ने डेबिट कार्ड की मांग की तो संतोष ने कहा कि वो उनके पास नहीं है l निराश लुटेरों ने फिर संतोष कुमार से डरा धमकाकर पे टी एम से १० हजार रूपये अपने  पे टी एम में ट्रान्सफर करवाकर मोबाइल छीन लिया और कार से नीचे उतारकर चले गए l पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि वो लोग जल्दी ही पकडे जायेंगे l