उमरिया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडेय जी के कार्यकाल के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 24 अक्टूबर को भाजयुमो जिला उमरिया ने जिले के सभी मंडलों मे युवा मोर्चा के एक वर्ष (अध्यक्ष जी के पदभार ग्रहण के एक वर्ष पूर्ण होने पर) कार्यक्रम आयोजित किया।
एक शाम शहीदों के नाम
कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के नगर व मण्डल मुख्यालयों के प्रमुख चौराहों में अमर शहीदों व जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

युवाओं ने किया वरिष्ठों का सम्मान
जनसंघ के सभी वरिष्ठ नेता एवम भाजपा जिला उमरिया के प्रथम जिलाध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष एवम प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री मिथलेश जी मिश्रा,श्री आशुतोष अग्रवाल जी, श्री राकेश जी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अरविंद जी बंसल, विधायक सुश्री मीना सिंह सहित जिले के हमारे मार्गदर्शक वरिष्ठ नेताओं का उनके निवास स्थान पर जाकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम व संबंधित मण्डल के मण्डल अध्यक्ष व मण्डल पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर शाल श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किये।