उमरिया । नगरीय क्षेत्र में मौजूद जीवनदायिनी उमरार में गंदगी होने की वजह से लोगो को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नही हो रही है दरअसल इसी उमरार से लोगों को पेय जल की आपूर्ति की जा रही है अभी हाल में कलेक्टर ने पंप हाउस का निरीक्षण किया था जिसमे भारी मात्रा में गंदगी देखी गयी है जिसके बाद पंप हाउस के पानी को त्वरित साफ करने निर्देशित भी किया गया था।जीवनदायिनी उमरार की साफ सफाई को लेकर प्रशासन ने वैसे तो करोड़ो रूपये पानी की तरह बहा दिए पर अफसोस सफाई के नाम पर पैसा तो पानी जैसा बह गया परन्तु उमरार की स्वच्छता पर अब तक सवाल बने हुवे है यहां पानी अभी भी निर्मल होकर नही बह पा रहा है।खलेसर स्थित घाट की हालत भी दयनीय है लोग यही कचड़ा एकत्रित कर छोड़ जाते है जो उमरार में विलेय होकर उमरार को गन्दा करते है।पूर्व में प्रशासन एवम स्थानीय लोगो ने उमरार की स्वछता पर गम्भीरता दिखाई थी जिसके बाद लोगों ने खुद उमरार की साफ सफाई की थी।इसके अलावा इसी नदी पर अवैध रूप से आदिवासी देशी शराब भी बना रहे है यह भी एक कारण है जिससे नदी की स्वछता पर सवाल बना हुवा है। खलेसर स्थित उमरार नदी से जैसे जैसे आगे घँग़री की ओर चलेंगे इस नदी को कई द्रष्टिकोण से लोगों ने गन्दा किया हुवा है कई क्षेत्र में तो लोगो का गन्दा पानी भी इसी जीवनदायनी में विलय हो रहा है।इसके अलावा कई क्षेत्रों में इसके स्वरूप से भी खिलवाड़ किया जा रहा है जिस पर प्रशासन मूक है जरूरी है कि नगरीय क्षेत्र की एकमात्र जीवनदायिनी को स्वच्छ एवम निर्मल बनाने की दिशा में प्रशासन गम्भीरता दिखाए साथ ही इसके स्वरूप एवम सीमा से खिलवाड़ कर रहे लोगों पर ठोस से ठोस कार्यवाही करे, जिससे नगरीय क्षेत्र में स्थित एकमात्र उमरार जीवनदायिनी फिर से निर्मल और पुनः पुनर्जीवित हो सकेगी।
स्वक्ष्ता की गुहार लगा रही जीवनदायनी उमरार