राजगढ़ /माचलपुर जिले की बेटी रजनी मण्डलोई ने सम्पूर्ण जिले का गौरव बढ़ाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी मण्डलोई का परिवार माचलपुर का होकर वर्तमान में सारंगपुर नगर में निवास करता है। सुश्री रजनी मण्डलोई अंतरष्ट्रीय स्तर पर मिसेस इंडिया यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के लिए चयनित हुई है। जिले के लिये गौरव का विषय है, कि रजनी पूरे मध्यप्रदेश से इकलौती प्रतिभागी है, जो राजस्थान के उदयपुर में चल रहे मिसेस इंडिया यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के लिए चयनित हुई है। रजनी का जन्म माचलपुर के माध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। इनके पिता रतनसिंह मण्डलोई कई वर्षों तक देश सेवा करते हुए भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। रजनी वर्तमान में इन्दौर में एक निजी कंपनी में ऑफिस डायरेक्टर का कार्य करती है एवं साथ ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया मे भी काफी नाम कमाया है। रजनी के चयन से परिजनों और इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी है। बेटियां किसी पर बोझ नही होती :- रजनी के पिता रतनसिंह मण्डलोई ने बेटी की उपलब्धि पर कहा, कि समाज मे बेटियाँ बोझ नहीं होती है, यह संदेश मेरी बेटी ने समाज को दिया है। समाजजनों को बेटे और बेटियों में किसी प्रकार का फर्क नही समझते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिये। मॉडलिग की दुनिया में नाम कमाना मेरा सपना था जो पूरा हुआ :- पेशे से एक निजी कंपनी में सेवारत रजनी मण्डलोई ने उच्चत्तम शिक्षा में एम.बी.ए. किया है। रजनी का कहना है कि बचपन से ही मॉडलिंग की दुनिया मे नाम कमाना मेरा स्वप्न था, जो पूरा हुआ है। इसका श्रेय मैं अपने माता-पिता और गुरुजनों को देती हँू।
राजगढ़ जिले की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया रजनी मंडलोई मिसेस इंडिया के लिए चयनित