त्योहारों पर खासकर दीपावली पर बाज़ार गुलजार रहते हैं, खाने पीने की दुकानों पर भरपूर स्टॉक भी होता है l मिलावट खोर अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं पर बता दें कि मिलावट खोरों की हिम्मत इसलिए भी बढती है क्योंकि खाध विभाग का कोई भी जाँच अधिकारी त्योहारों पर जाँच करने दुकानों पर नहीं आता है l जनता को मिलावट युक्त खाने पीने की चीजों से बचाने के लिए ही जाँच अधिकारी नियुक्त किये जाते हैं पर लगता है इस दीपावली पर जाँच अधिकारियों को मिठाई का स्वाद घर बैठे ही मिल गया होगा इसलिए किसी ने भी विशेष जाँच करने की जरूरत नहीं समझी, और आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया l