भारत में सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध पर्व है छठ पूजा l लोक आस्था का यह पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है l यह पर्व मुख्यतः बिहार , झारखण्ड , उत्तर प्रदेश और नेपाल की तराई क्षेत्र में मनाया जाता है l पारिवारिक सुख समर्धि और मनवांछित फल प्राप्ति के लिए लिए यह पर्व मनाया जाता है l महिला एवं पुरुष समान रूप से इस व्रत को करते हैं यह व्रत बहुत कठिन है ये निर्जला व्रत होता है परन्तु आस्था और विश्वास के सामने कुछ भी कठिन नहीं है, यह व्रत इस कहावत को चरितार्थ करता है l ये त्यौहार खासकर २ दिन का होता है इसमें पहले दिन डूबते हुए सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्ग दिया जाता है फिर अगले दिन ऊगते हुए सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्ग दिया जाता है l इस विश्वास के साथ इस व्रत का समापन किया जाता है की वर्ष भर सूर्य देवता अपना आशीर्वाद बनाये रखें l