जयपुर - जयपुर के एक गाँव में जमीन में गड़े रहकर किसानों का आन्दोलन चल रहा है जिसको २५ दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सरकार से उनकी कोई बात नहीं हो सकी है l अलबत्ता सरकारी अफसरों के साथ किसानों की ९ दौर की वार्ता हुई पर वह असफल रही l बता दें कि यह किसान अपनी जमीन बचाने के लिए २ अक्टूबर से ही जमीन में गड़े रहकर आन्दोलन कर रहे हैं l आन्दोलन में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी हैं जिनकी संख्या २७५ से अधिक बताई जा रही है l दरअसल जयपुर विकास प्राधिकरण ने इन किसानो को जमीन खाली  करने के नोटिस थमा दिए थे , सरकार का कहना है कि ये जमीन २०१० में ही कॉलोनी बनाने के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है l किसानों का कहना है कि सरकार हमारी जमीन पर कॉलोनी बनाकर मोटा लाभ कमाने की सोच रही है पर सभी किसान अपनी जमीन किसी भी कीमत पर देने के लिए तैयार नहीं है l इस आन्दोलन को चलते हुए २५ दिन बीत चुके है इन किसानों की दिवाली भी यहीं जमीन में गड़े हुए मनी है इसके बाबजूद सरकार के कानो में जूं नहीं रेंग रहा है और इनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है l