भोपाल - विश्व हिन्दू परिषद प्रमुख प्रवीण तोगड़िया आज भोपाल पहुँच रहे हैं l राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचकर सड़क मार्ग से सिवनी मालवा के लिए रवाना होंगे l २८ अक्टूबर को दोपहर १२ बजे सिवनी मालवा में किसान सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे l किसान सम्मेलन के बाद वह इटारसी पहुंचेगे और रात्रि विश्राम करेंगे l २९ अक्टूबर को भोपाल पहुंचकर ११ बजे वी एच पी नेताओ की बैठक लेंगे और शाम को बजरंग दल के कार्यक्रम में शामिल होंगे l ३० अक्टूबर को सुबह मुंबई के लिए रवाना हो जायेंगे l