छत्तीसगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य विनोद वर्मा को हिरासत में लिया है।
रायपुर/ गाजियाबाद। छत्तीसगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य विनोद वर्मा को हिरासत में लिया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात को तकरीबन तीन बजे छत्तीसगढ़ पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से वरिष्ठ विनोद वर्मा को उनके इंदिरापुरम (गाजियाबाद, यूपी) स्थित घर से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस, शिकायतकर्ता प्रकाज बजाज के पंडरी थाने में किये गए शिकायत पर गिरफ्तार कर इंदिरापुरम थाने में रखा गया। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के एक मंत्री से जुड़ी सीडी का बताया जा रहा है।
पत्रकार विनोद वर्मा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे पास छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत का वीडियो है। इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार मुझसे खुश नहीं है। वर्मा ने कहा कि मेरे पास एक पेन ड्राइव है, सीडी के साथ मेरा कोई लेना देना नहीं है। मुझे फंसाया जा रहा है।