नोटबंदी के दौरान घपला करने वाले बैंक अधिकारियों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है | सतर्कता आयुक्त के अनुसार नोटबंदी के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप में करीब 460 बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है इसमें निजी बैंकों के अधिकारियों समेत भारतीय रिजर्व बैंक के कुछ अफसर भी शामिल हैं उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी शिकायतों पर कार्यवाही की जाएगी |