उमरिया | कलेक्टर श्री माल सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन भव्यता पूर्वक किया जाएगा जिसमें प्रथम दिन 1 नवंबर को सांस्कृतिक समारोह तथा मध्यप्रदेश 2022 संकल्प पर कार्यक्रम, द्वितीय दिन 2 नवंबर 017 को महिलाओ से संबंधित कार्यक्रम जैसे भजन, लोक गायन, हस्त निर्मित वस्तुओ के स्टाल, व्यंजन मेला, प्रतियोगिता, स्वास्थ्य संबंधी कार्यशाला तथा तृतीय दिन 3 नवंबर को युवाओ, कृषको की भागीदारी से विभिन्न कार्यक्रम जिनमें भारतीय खेलो की प्रदर्षनकारी तथा प्रतियोगितात्म प्रस्तुति शामिल है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है जिनमें प्रथम दिन के लिए जी एस धुर्वे अपर कलेक्टर, द्वितीय दिन के लिए श्रीमती शांति बेले जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत जिला एवं बाल विकास, सुश्री दिव्या गुप्ता महिला सशक्तिकरण अधिकारी तथा तृतीय दिन के लिए श्री आर के प्रजापति उपसंचालक कृषि शामिल है इसके साथ ही इनके सहयोग के लिए अन्य अधिकारियो की भी ड्यूटी भी लगाई गई है।
कलेक्टर श्री सिंह ने ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारियो से कहा है किवे सौपे गये दायित्वों का समय पर निर्वहन करना सुनिश्चित करे।
स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय भव्यता समारोह का होगा आयोजन