सिहोर रेहटी नगर की सड़कों पर वाहनों में बाहर तक लोहे के सरिया निकालकर धड़ल्ले से इनका परिवहन किया जा रहा है। इससे गंभीर हादसे का अंदेशा है और राहगीरों की जान भी जा सकती है। इसके बाद भी मोटर ह्वीकल एक्ट के नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर इनको ले जाया जा रहा है। यह सब नगर की सड़कों पर दिन और रात पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है। पुलिस विभाग भी मूकदर्शक बने हुए हैं। प्रतिदिन कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, मैजिक आदि लोडिंग वाहनों में भारी सामान ओवरलोड करके नगर में लाया जा रहा है। इन वाहनों की बॉडी में से बाहर कई फीट दूरी तक लोहे की चद्दरें, सरिये, लोहे के पाइप, गार्डर आदि निकले हुए रहते हैं। जब इन भारी व नुकीले सामान से लदा लोडिंग वाहन सड़कों पर दौड़ता है या दौड़ते हुए अचानक ब्रेक लगाता है तो पीछे से आने वाले अन्य वाहन व उनमें बैठे चालकों के शरीर में भारी व नुकीले सामान के घुसने की संभावना बढ़ जाती है। नगर में इस प्रकार की कई घटनाएं आए दिन ऐसे वाहनों के पीछे से आ रहे वाहन चालकों की सूझबूझ से घटते-घटते बच रही है। बावजूद इन वाहनों व उनके चालकों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। ये है मोटर ह्वीकल एक्ट मोटर ह्वीकल एक्ट के अनुसार वाहनों में उसकी क्षमता और लंबाई से अधिक परिवहन नहीं किया जा सकता। लोडिंग किए जाने वाला सामान वाहनों की लंबाई के बाहर नहीं निकलना चाहिए। लोहे के सरिया को वाहन में परिवहन करते समय वे बंधे होने चाहिए। वाहन में पीछे की ओर रेड सिग्नल होना चाहिए, नियम की परवाह नहीं नियम की परवाह किसी को नहीं है। नियमो की वे परवाह किए बिना वाहनों से बाहर निकले सरिए की ढुलाई की जा रही है। खासतौर से भीड़ वाले इलाकों में भी सरिया से लोड वाहन निकाले जा रहे हैं। लोहे के सरिए से लदे हुए वाहन कहीं भी पार्क किए जा रहे हैं जिसमें संकेतक भी नहीं है।
सिहोर ::सुरक्षा नियमो को ताक में रख धड़लले से जारी चद्दर सरिये का परिवहन