गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड ने अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है l  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने जा रहे हैं और भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा इस बात की पुष्टि जनता दल यूनाइटेड महासचिव केसी त्यागी ने नई दिल्ली में की उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हम किसी भी पार्टी से समझौता नहीं करेंगे l बता दें कि नीतीश कुमार पाला बदलने में माहिर रहे हैं l