होशंगाबाद - ग्वालटोली स्थित राशन की दूकान पर मुनमुन उर्फ़ मुस्कान राशन लेने पहुंची थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी l जानकारी में आया है कि हाल में इंदौर से होशंगाबाद आई लड़की १० वीं की प्राइवेट परीक्षा दे रही थी l लेकिन अचानक विगत कुछ दिनों से ग्वालटोली से लापता है l लड़की ने अपना मोबाइल नंबर ९१७१२०९५८६ से राशन की दूकान बंद होने की जानकारी अपने परिजनों को दी थी l उसके बाद से लड़की का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है l इस घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस कोतवाली होशंगाबाद ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है लेकिन पुलिस अब तक गायब हुई लड़की की पतासाजी नहीं कर पाई हैl चूंकि गायब लड़की का मोबाइल नंबर यदि सायबर सेल की मदद से कॉल डिटेल्स एवं लोकेशन खंगाली जाये तो निश्चित रूप से गुमशुदा की खोज की जा सकती है l विगत कुछ समय पहले इसी तरह से राजू मालवीय की लड़की भी अचानक गायब हुई थी जिसका आज तक कोई सिरा सुराग नहीं मिल पाया है l यदि इसी तरह से मामा की भांजियां गायब होती रही तो मामा के बेटी बचाव अभियान को पलीता लगते देर नहीं लगेगी l