उमरिया । चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम देवरा में अज्ञात अवस्था मे घूम रहे 8 वर्षीय युवक लकी उर्फ अरुण पिता दिलीप बर्मन निवासी ढीमरखेड़ा जिला कटनी को उसके पिता दिलीप पिता भारत लाल बर्मन निवासी ढीमरखेड़ा को सौंपा गया है। इस मामले में चंदिया थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि लापता अबोध बालक अपनी नानी के साथ जैतहरी जिला अनूपपुर से अपने दादी के घर ग्राम ढीमरखेड़ा जिला कटनी ट्रैन से जा रहा था चंदिया में किन्ही कारणों से अबोध बालक अपनी नानी से अलग हो गया और स्टेशन में उतर गया,किन्ही परिस्थितियों की वजह से वह ग्राम देवरा पहुंच गया जहाँ स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इसकी जानकारी दी गयी जिसके बाद पुलिस के अथक प्रयास से अबोध बालक की विस्तृत जानकारी जुटाई गई एवम उनके पिता से सम्बन्ध स्थापित कर बालक को उनके सुपुर्द किया गया है।
अबोध गुम बालक को सुपुर्द किया गया पुलिस के मदद से