उमरिया। बिरसिंहपुर पाली थानांतर्गत पाली से 7 किलोमीटर दूर एन एच 78 कमराइ पुल के पास पाली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो गांजा तस्करों को पकड़ा है।थाना प्रभारी आर के बैस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की कल मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल हीरो होंडा सी डी डान में अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे है,सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान असित यादव का मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी के निर्देशन में एक टीम गठित कर एन एच 78 कमराई पुल के पास वाहनों की चेकिंग अभियान चलाकर बड़े ही सूझ बूझ से गांजा ले जाते दो व्यक्ति अहमद अली पिता मुर्तुजा अली,उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 धनपुरी जिला शहडोल,एवं दीपक कोल पिता पतिराम कोल उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 धनपुरी जिला शहडोल को काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 10 बी 8104 को एक झोला गांजा वजन 8 किलोग्राम के साथ पकड़ा गया।उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमाक 546/17 धारा8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।इस कार्यवाही थाना प्रभारी आर के बैस के मार्गदर्शन में सह उप निरीक्षक शशि द्विवेदी,सह उप निरीक्षक रामदत्त चक्रवाह,प्रधान आरक्षक 97 पुरषोत्तम गर्ग,प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह,आरक्षक102 लालबिहारी,आरक्षक 236 कमलेश अहिरवार,आरक्षक 87 अजीत कुमात,आरक्षक जयभान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।