रेहटी/बुधनी - बुधनी में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे रितिका पंजाबी  ग्यारहवीं क्लास की छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली तभी तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए छात्रा को टक्कर मार दी तुरंत ही छात्रा को अस्पताल लाया गया जहां से  डॉक्टरों ने होशंगाबाद रेफर कर दिया l अस्पताल में कोई एंबुलेंस ना होने की वजह से निजी वाहन से छात्रा को होशंगाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| इससे मृतिका छात्रा के परिजन बुधनी अस्पताल में आये और अस्पताल में असुविधाओं को लेकर जमकर हंगामा किया इस दौरान डॉ के साथ गाली गलोज और मारपीट की गई, और वहीँ धरने पर बैठ गए l मृतिका छात्रा नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनील पंजाबी की भतीजी तो वही भारतीय युवा मोर्चा बुधनी अध्यक्ष की भांजी थी l परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता अस्पताल में पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया l मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया डॉक्टरों के खिलाफ कारवाई करने की मांग पर सारे परिजनों को आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।