मुरादाबाद - जी एस टी को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध के स्वर तेज़ होने लगे हैं l मंगलवार को मुरादाबाद में कारखाना संचालकों और हजारों की संख्या में पीतल कारीगरों ने ईदगाह मैदान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया l इनका कहना है कि जी एस टी के चलते उनका कारोबार बिलकुल ठप्प हो गया है इसलिए सरकार को जी एस टी वापस लेना चाहिए l बता दें की पूरी दुनिया में मुरादाबाद की पहचान पीतल नगरी के रूप में होती है लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते अब इस पर संकट के बदल छा गए हैं l