आम आदमी पार्टी की पांचवी राष्ट्रीय परिषद् की बैठक से कुमार विश्वास को किनारे कर दिया गया है l पार्टी ने पहले कुमार विश्वास को भाजपा का एजेंट बताने वाले अमानतुल्लाह खान का निलंबन वापस लिया और अब खबर यह है की कुमार विश्वास का नाम पार्टी वक्ताओं की सूची से हटा दिया गया है l इस मामले पर कुमार विश्वास का कहना है की वे बैठक में आम कार्यकर्ता की हैसियत से शामिल होंगे l