होशंगाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय का मुख्य द्वार लगभग 1 माह पूर्व बंद कर दिया गया था l जिसके कारण अधिवक्ताओं और पक्षकारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था l आज मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर हर्षोल्लास के साथ न्यायालय का मुख्य द्वार ताला मुक्त किया गया है l अधिवक्ता श्री तरुण पांडे, अनुराग दीक्षित, राजीव द्विवेदी, विष्णु पाल सिंह भदोरिया, आशीष ठाकुर एवं ओज कवि महेंद्र विद्रोही, पत्रकार सोनू श्रीवास्तव, भारत भूषण खरे की उपस्थिति में न्यायालय का मुख्य द्वार खोल दिया गया है l
होशंगाबाद - मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर न्यायालय के मुख्य द्वार से आवाजाही का पुनः शुभारंभ