सरकार महंगाई को लेकर दावे तो बड़े बड़े करती है पर वास्तविकता यह है की आम आदमी महंगाई के बोझ तले मर रहा है l पिछले १६ महीने में एक बार फिर रसोई गैस की कीमतों में १९ वीं बार इजाफा किया गया है l जिसके तहत अब जनता को सब्सिडी वाली रसोई गैस में ४.५० रूपये और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस में ९३ रूपये ज्यादा चुकाने होंगे l