पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कमलनाथ ने, शिवराज सिंह चौहान द्वारा विकास यात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाये गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि खुद शिवराजसिंह चौहान भावान्तर योजना को नहीं समझ पा रहे हैं l चाहे वो किसान हों या भाजपा के मंत्री और अन्य नेता, सभी लगातार इस योजना का विरोध कर रहे हैं l प्रदेश के किसान प्रतिदिन इस योजना के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं फिर भी शिवराजसिंह खुद इसको समझना नहीं चाह रहे हैं l बगैर समीक्षा किये लागू इस योजना की असलियत और सच्चाई से दूर भाग रहे है l इस योजना को प्रदेश के किसानों पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है l
खुद शिवराजसिंह नहीं समझ पा रहें हैं भावान्तर योजना को - कमलनाथ