उमरिया | कल पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में ’’ मानव अधिकार एवं पुलिस की भूमिका’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला शहडोल संभाग की जोन स्तरीय सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में प्रमुख वक्ता श्रीमति सुषमा सिंह भा.पु.से. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य मानव अधिकार आयोग भोपाल की गरिमामय उपस्थिति में एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री आर0के अरूसिया .भा.पु.से. एवं पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया मुकेश वैश्य एवं पी.टी.एस के समस्त अधिकारी/कर्मचारी तथा नव आरक्षक शामिल हुये।
इस कार्यशाला में शहडोल संभाग के उमरिया,शहडोल,अनूपपुर,डिण्डौरी जिले के सउनि सं निरीक्षक स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। मानव अधिकार के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता बढ़ाने के लिये शपत ली गई।