आधार कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा l गौरतलब है कि कर्णाटक के मथ्यू थॉमस ने आधार कानून की वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीमकोर्ट में गुहार लगाई थी कि ये कानून निजता के अधिकार का उल्लंघन है l अब देखना होगा की देश की सर्वोच्च अदालत इस मामले पर क्या फैसला देती है l