राजगढ़ /माचलपुर जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं खिलचीपुर एसडीओपी नीशा रेड्डी के नेतृत्व में माचलपुर के नये थाना प्रभारी वीरेन्द्रसिंह धाकड़ के आने के बाद थाना क्षैत्र में सट्टे, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब परिवहन एवं वाहन चोरी करने वालों पर पुलिस की सख्ती से कार्यवाही जारी है। जिससे पूर्व में थाना क्षैत्र में पुलिस की खराब छवि धीरे-धीरे सुधरने लगी है। क्षैत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगा है, वहीं अपराधों मे लिप्त लोगो में पुलिस का खौफ बना हुआ है। थाना प्रभारी प्रतिदिन पुलिस स्टाफ के साथ पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हैं एवं आम लोगो से रूबरू होते हैं। उक्त नई पहल को नगर के हर वर्ग की सराहना मिल रही है। लगातार हो रही कार्यवाही के अंर्तगत पुलिस ने दिनांक 5 नवम्बर, रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम-लसुड़लिया से आरोपी मनोहरलाल सौंधिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 3 किलोग्राम गांजा, कीमती 75000 रूपये जप्त किया गया है। जिस पर अपराध क्र. 313/2017, धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंर्तगत कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी वीरेन्द्रसिंह धाकड़ ने जानकारी दी, कि हमने आरोपी को न्यायालय में भेज दिया है। हमे माचलपुर क्षैत्र मे भी अवैध रूप से गांजा बिकने की जानकारी मिल रही है। जिस पर शीघ्र कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी के साथ सउनि जीपी मिश्रा, प्रधान आरक्षक अशोक यादव, चेतनसिंह, फतेहसिंह, नीरज रघुवंशी, नवीन जाट, रविप्रकाश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
माचलपुर पुलिस के सख्ती से अपराधियों में खौफ, मादक पदार्थों पर बड़ी कार्यवाही :- पुलिस की नई पहल, थाना प्रभारी स्टाफ के साथ रोज कर रहे पैदल भ्रमण