युवक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक नया तंज कसा है कि मित्रों में खा भी रहा हूँ और खाने भी दे रहा हूँ l वहीँ पनामा पेपर्स, पैराडाइज पेपर्स में सामने आये भाजपा नेताओं के नाम को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला है l और कहा है कि केवल कांग्रेस और दूसरे दलों के लोगों के नाम लेकर नहीं बचा जा सकता है l मोदी जी को भाजपा नेताओं के नाम भी उजागर करने चाहिए और उन पर कार्यवाही करना चाहिए l कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि काला धन रखने वाले २००० से ज्यादा लोगों के नाम सामने आये हैं लेकिन मोदी सरकार उन नामों को सार्वजानिक नहीं कर रही है l सुरजेवाला ने कहा की जिन कांग्रेस नेताओं के नाम आये हैं उन पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर दी है पर एक भी भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है l सुरजेवाला ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद रामकृपाल सिन्हा समेत अन्य लोगों के नाम इस पेपर्स में हैं l
पैराडाइज पेपर्स मामले में अपनों के नाम बताये मोदी जी - कांग्रेस