दिल्ली के इंदिरा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइन्स के कर्मचारी ने एक यात्री के साथ हाथापाई की जिसकी फोटो और वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया l इस मामले पर सिविल एविएशन मंत्री ए जी राजू ने डीजीसीए से रिपोर्ट मांगी है और सख्त कार्यवाही का भरोसा देते हुए इस कृत्य की निंदा भी की है l मामले को तूल पकड़ता देख इंडिगो एयरलाइन्स ने यात्री से माफ़ी मांग ली है और अपने कर्मचारियों पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है l
दिल्ली एअरपोर्ट पर इंडिगो कर्मचारियों ने यात्री से की हाथापाई, मामले को तूल पकड़ता देख इंडिगो एयरलाइन्स ने माफ़ी मांगी