राजगढ़ माचलपुर :-  नगर में कुछ दिनों से अवैध रूप से बेचे जाने वाले मादक पदार्थो की बिक्री एवं नगर में स्वतंत्र रूप से चलते सट्टे एवं गब्बे पर नवागत थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने जब से माचलपुर थाना प्रभारी का चार्ज लिया है तब से  लगाम लग गई है , अवैध रूप से गांजा बेच रहे दो लोगो के नाम हमे और सामने आए है  जिसमे अनिल राठौर (जीरापुर) को हमने गिरफ्तार कर लिया है दूसरा मोहनलाल बैरागी अभी फरार है जल्द ही मोहनलाल को भी पकड़ लिया जावेगा अनिल से पूछताछ जारी है जल्द ही ओर नाम के खुलासे हो सकते है ।  सट्टे,गब्बे व गांजे के अवैध व्यापार  की तादात दिनों दिन बढ़ती ही जा रही थी   के अवैध रूप से बेचने एवं सट्टे के चलने की जानकारी मिली है अगर क्षेत्र के लोगो द्वारा पुलिस को पूरी जानकारी प्राप्त होती है या मुखबिर के द्वारा जानकारी पुलिस को प्राप्त होती है तो आगे भी गांजे की अवैध तस्करी करने वाले लोगो के और भी नाम "सुराग" के मुताबिक  सामने आसकते है  देखना यह है कि पुलिस इन गांवों से और कितने लोगों को गांजे की तस्करी करते हुवे पकड़ती है ,नव  युवक बेरोजगारी के कारण सट्टे के व्यापार में एवं नशे में लिप्त हो जाते थे लेकिन कुछ दिनों से नगर में सट्टा पूर्ण रूप से बंद चल रहा है जिसके चलते नगर के प्रमुख स्थानों पर भी वीराने जैसा लग रहा है जो भीड़ इन स्थानों पर सट्टे के ग्राहक एवं एजेंटों द्वारा लगती थी अब वह बन्द हो गई है । देर रात तक खुले रहने वाले मार्केट और दुकाने व्यापार न चलने के कारण जल्दी ही बंद हो जाते है  लेकिन लोगो को बहुत खुशी हो रही है । नगर से गांजा ,सट्टा ,गब्बा जैसे अवैध रूप से चल रहे व्यापार पर कितने समय तक रोक लगेगी नगर की जनता नवागत थाना प्रभारी से आशा करती है कि नगर से गांजा ,सट्टा ,गब्बा जैसे अवैध रूप से चल रहे व्यापार हमेशा के लिए बंद हो ,नगर में पुलिस की पेट्रोलिंग को देखकर कुछ अपवाद जो देर रात तक नशे की हालत में घूमते रहते थे ,उनपर भी रोक लगी जिससे कई हद तक विवादों पर भी रोक लगी है अपनी टीम के साथ थाना प्रभारी खुद रात रात भर नगर के प्रमुख मार्गों की पेट्रोलिंग करते है  , थाना प्रभारी की इस अनूठी पहल और कार्यशैली को देखते हुवे माचलपुर नगर की जनता के मन मे एक आशा बन गई है कि नगर में अब अवैध कारोबार सट्टा, गांजा,गब्बा आदि पर हमेशा के लिए रोक लग जायेगी अगर कही किसी परिस्थिति में ये कारोबार दबे-छुपे चल भी रहे हो तो वीरेंद्र सिंह धाकड़ से ज्यादा समय तक  नही छुपे रह सकते नगर की जनता धाकड़ की कार्यशैली से प्रसन्न है लेकिन वही सट्टे एवं गांजा व्यापारियों का सोचना है कि ऐसा कब तक चलेगा अब ऐसी परिस्थिति में थाना प्रभारी जनता का विश्वास कहा तक जीत सकेंगे ये उनकी आगामी कार्यशैली पर आधारित होगा ।  इनका कहना :-  गांजे का अवैध व्यापार करने वाले दो लोगो को हमने पकड़ा है जिनमे से अनिल राठौर (जीरापुर),जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है और मोहनलाल बैरागी (माचलपुर) अभी फरार चल रहा है, अनिल राठौर से पूछताछ जारी है हमारी व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी  ,अवैध कारोबार चाहे वह कुछ भी हो बन्द होगा , में नगर की जनता से मिला उनकी समस्याएं सुनी और क्षेत्र की जानकारी ली और उसी मुताबिक अपनी कार्यशैली बनाई   वीरेन्द्र सिंह सौलंकी ,थाना प्रभारी थाना माचलपुर