तलेन देवास जिले के कांटा फोड़ तहसील के सुन्द रेल गांव में हुई 10 वर्ष की बच्ची के साथ आमानवीय हरकत व हत्या के खिलाफ तलेन राठौर समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा टप्पा कार्यलय तलेन परिसर में लिपिक राम चरण मालवीय को ज्ञापन सौपा ज्ञापन में राठौर समाज द्वारा बताया गया कि बालिका के बलात्कार एवं हत्या के दोषयी को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया इससे तलेन सहित पूरे प्रदेश के राठौर समाज लोगो मे भारी गुस्सा है दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को तत्काल 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए ज्ञापन देने वालो में जिला अध्यक्ष सिद्धु राठौर नगर अध्यक्ष संजय राठौर सहित राठौर समाज एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।