उमरिया | मुख्यालय से ३० किलोमीटर दूर  बिरसिहपुर पाली में कल वार्ड नंबर 10 का निवासी कुम्भकरण पिता जगदीश प्रजापति उम्र 26 वर्ष जो की मोहल्ले के पीछे बहने वाले गंजरा नाला में नशे की हालत में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई उनके पिता बताते है हमे कोई शक शंका नही है मेरा लड़का दिन भर नशे की हालात में रहता था हो सकता है नशे की ही हालत में गिर गया हो और पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई है।वही अन्य का कहना है की युवक मिर्गी का भी रोगी था हो सकता है मिर्गी मारने से वह गिर गया होगा और पानी मे डूबने से दम घुटा जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना आरम्भ कर दी है।

*फिर हुई मनवता सर्मसार*

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया,मृतक गरीब घर से था जिसकी वजह से उसके परिजन शव को घर तक ले जाने के लिए प्राइवेट गाड़ी नही कर सके जिसके बाद पुलिस ने नगर पालिका की सहायता लेकर नगरपालिका ट्रैक्टर मंगवाया उस ट्रैक्टर का उपयोग  समूचे नगर का कचड़ा मल मूत्र उठाने में किया जाता है उसी में मृतक के सव को उसके घर तक पहुँचवाया गया।यह कोई पहला मामला नही जब किसी शव को कचड़े वाली गाड़ी में ले जाया गया है ऐसे ही न जाने कई गरीबो एवं अपरचित शवो को यू ही कचड़े वाली गाड़ियों में ले जाया जाता है।इस विषय में कई बार जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों से भी बात की गई लेकिन आज तक किसी भी जिम्मेदार ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया।