होशंगाबाद - शहरी क्षेत्र में अंधी रफ़्तार से दौड़ने वाले साक्षात् यमराज रुपी डंपरों पर प्रशासन ने प्रतिबन्ध लगा दिया है l डंपरों का शहरी क्षेत्र से आवागमन शहर वासियों के लिए तो खतरनाक है ही अपितु डंपरों के भार से शहर की सड़कें भी ख़राब हो रही हैं l होशंगाबाद आरटीओ मनोज तेनगुरिया ने बताया कि रोजाना हजारों की संख्या में इन डंपरों का आवागमन होता है जिस से सड़के उखड़ रही हैं इसलिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है l अब रात में भी ये डम्पर शहरी क्षेत्र में नहीं घुस पाएंगे l