राजगढ़ / माचलपुर :- नगर के बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने विद्यालय की बालिकाओं को बताए सुरक्षा के बिन्दु , बढ़ते अपराध को देखते हुवे थाना प्रभारी ने बालिकाओ को सुरक्षा के टिप्स देते हुवे कहा कि किसी भी बालिका के साथ को छेड़ छाड़ होती है या कोई परेशान करता है तो आप इसकी सूचना सीधे थाना प्रभारी को दे ,छात्राओ को पुलिस से डरने की आवश्यकता नही है पुलिस आपकी सहयोगी है ,अगर आपको स्कूल से घर आने एवं जाने मे रास्ते में कोई परेशान करता हो या किसी भी बात के लिए दबाव बनाता हो तो इसकी सूचना आप थाना प्रभारी को फोन पर भी दे सकते है पुलिस आप की सुरक्षा के लिए है अगर आप लोगो को अपना नाम सामने आए इसकी परेशानी हो तो इसके लिए आपका नाम गोपनीय रखा जावेगा ,थाना प्रभारी ने छात्राओं को आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सूचना देने की बात कही की अगर आप को कोई परेशान करता है तो इसकी सूचना आप अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता व सहायिका को भी दे सकती है इनके फोन नम्बर एवं थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी के नम्बर भी छात्राओ को दिए छात्राओ को आत्म सुरक्षा हेतु दिशा निर्देश दिए जैसे जुडो करते आदि सीखने में छात्राए अपनी विशेष रुचि ले जिससे बालिकाए आत्म निर्भर भी रह सके , आजकल लड़कियों पर बढ़ते अपराध को देखते हुवे शासन की योजना डायल 100 के बारे में बताया कही किसी परिस्थिति में अगर कोई परेशान करता है या आपके समाने कोई अपराध होता है तो इसकी सूचना पुलिस विभाग को डायल 100 के माध्यम से अपने फोन में 100 डायल करके किसी भी अपराध की या मुजरिम की जानकारी आप पुलिस विभाग को दे सकते है जिससे डायल 100 तत्काल मोके पर पहुंच सके , लड़कियों को सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा उनकी सहायता हर समय की जाएगी इसकी जानकारी समस्त स्टाफ के सामने पूरे विद्यालय की छात्राओं को दी गई [इन्होंने दी जानकारी थाना प्रभारी :- वीरेंद्र सिंह धाकड़ प्रधान आरक्षक :- अशोक यादव आरक्षक :- चेतन सिंह, महिला आरक्षक :- मीना वगाना
माचलपुर थाना प्रभारी ने दिए शासकीय स्कूल की छात्राओ को सुरक्षा के टिप्स , कहा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है