रेहटी - पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर प्लेट के ट्रेक्ट्रल ट्राली कर रहे हैं रेत का अवैध परिवहन रेहटी क्षेत्र के नर्मदा तटों से लंबे समय से अवैध रूप से रेत का कारोबार चल रहा था। लेकिन शासन के प्रतिबंध के बाद भी यह अवैध रेत का कारोबार जारी था। अब रेत माफियाओं ने पुलिस को चुनौती देते हुए अपने ट्रैक्टर ट्रालियों से नंबर प्लेट ही गायब करके एक नया तरीका निकाला। जहां बिना नंबर के टैक्ट्रर ट्राली बेखौफ होकर इस अवैध काम में लिप्त थे। पुलिस की आंख में धूल झोंककर रेत कारोबारी यह काम करने से रेहटी पुलिस के लिए यह चुनौति बन चुकी थी। जहां टीआई रजनीकांत दुवे और तहसीलदार राजेंद्र जैन ने टीम गठित कर यह अवैध रूप से बिना नंबर के 5 टै्क्टर ट्रालियों को पकड़ा है। यह टै्क्टर ट्राली पुलिस और राजस्व विभाग ने 3 सतराना जोड़ से जो बाबरी घाट से बिना रायल्टी, बिना फिटनेस अवैध रूप से रेत का कारोबार कर रहे थे। यह तीनो टे्रेक्टर ट्राली बिना नंबर के हैं। वहीं एक टे्रक्ट्रर ट्राली नेहलाई घाट से किश्ती से भरकर रेत को इस पार लाकर और ट्रेक्ट्रर ट्राली रेहटी लाकर इस बिना नंबर के ट्रेक्ट्रर ट्राली को भी पकड़ा है। वहीं एक ट्रेक्ट्रर ट्राली कोलार कॉलोनी के सामने से पकड़ा है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़े 5 ट्रेक्ट्रर ट्रालियों के बाद रेत माफियाओं में हड़कं प सा मचा हुआ है। वहीं जो रोज अवैध रूप से टे्र्रक्टर ट्राली और डंपर ट्रक रेत के कारोबार में लगे थे उसमें कमी देखी गई है। ट्रेक्ट्रर चालक राहुल यदुवंशी पिता दिलीप सिंह यदुवंशी 22 वर्ष निवासी सतराना, करण सिंह पिता सुकराम यदुवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी दिगबाड़, अर्जुन यादव कचरूलाल यादव उम्र 20 वर्ष ग्राम वासनिया, सतीष पिता सुमेर सिंह दिगबाड़ 25 वर्ष, अखिलेश यादव पिता सालिगराम यादव निवासी भोमदा को अवैध रूप से रेत लाते हुए पकड़ा है। इस कार्रवाई में तहसीलदार राजेंद्र जैन, टीआई रजनीकांत दुवे, एसआई भारत कटारा, आरक्षक विपिन जाट, भुवनेश्वर, पटवारी गजराज सिंह ठाकुर, पुलिस वाहन चालक बलराम सिटोलिया शामिल थे।
रेहटी - अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 5 ट्रेक्टर ट्राली जब्त