होशंगाबाद - जिले में होशंगाबाद,इटारसी,पिपरिया,बाबई के मरीजों की जान खतरे में कई क्लीनिकों के पंजीयन रिनुअल नहीं है l जिले के सभी पंजीयन निरस्त नर्सिंग होम एवं क्लीनिकों की सूची देने के बाद अब सीएमएचओ ने यू टर्न ले लिया है l उनका कहना है कि जिले में सभी नर्सिंग होम और क्लीनिकों का पंजीयन हो चुका है l अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या दी गई सूची गलत है या सीएमएचओ सही बात को छिपाकर काले को सफ़ेद करने की जुगाड़ लगा रहे हैं l प्राप्त ख़बरों के अनुसार इन दिनों जिले में लेन देन का खेल फल फूल रहा है l इसके पहले भी सीएमएचओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामलों की खबर आ चुकी है एवं कई मामलों की जाँच चल रही है l भ्रष्टाचार के इस आलम में हमारा कहना है कि पंजीयन निरस्त हो चुके इन नर्सिंग होम और क्लीनिकों को ग्रीन सिग्नल देने की भी जाँच होना चाहिए l
होशंगाबाद - सूची जाहिर करने से कतरा रहे हैं सीएमएचओ, प्राइवेट नर्सिंग होम और क्लीनिकों से मलाई खा रहे हैं क्या?