होशंगाबाद - नपाध्यक्ष की फेसबुक पोस्ट पर एक फिर खलबली मची हुई है l नपाध्यक्ष ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है की ओवरलोड डंपरों पर कार्यवाही उचित है पर जो अतिरिक्त रेत है वो खदान ठेकेदार फ्री में तो देता नहीं होगा इसलिए चोरी में रेत खदान ठेकेदार को भी बराबर का आरोपी बनाया जाना चाहिए l जिस खदान से रायल्टी के अतिरिक्त रेत दी गयी है उन खदान ठेकेदारों पर भी कानूनी कार्यवाही करना चाहिए l गौरतलब है की होशंगाबाद पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग पिछले २-३ दिनों से अवैध रेत खनन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं जिसमे कई रसूखदार लोगों के डंपरों को जब्त करने की कार्यवाही की गयी है l जिसमे विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे की रेत खदान पर भी छपा मारा  गया था और ३ डम्पर सहित पोकलेन को जब्त किया गया था l