बिहार में हुए करोड़ों के शौचालय घोटाले में बक्सर स्टेट बैंक मैनेजर शिव कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है | पटना पुलिस की स्पेशल टीम इस मामले की जांच कर रही है | शिव कुमार झा पर आरोप है कि उसने इस मामले में फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों से मिलकर बिना हस्ताक्षर के करीब एक दर्जन चेक क्लियर करके उनका पैसा एक एनजीओ के खाते में डाल दिया | राजधानी पटना में हुए इस घोटाले में शौचालय बनाने का पैसा सीधे लाभार्थियों को ना देकर NGO को दिया गया सरकारी नियमों के अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता है | यह एनजीओ पटना के आसपास रजिस्टर्ड है | घोटाले के सामने आने के बाद एनजीओ से जुड़े हुए लोग फरार हैं | इस मामले में सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एनजीओ द्वारा इन भ्रष्ट कर्मचारियों के खाते में घूस का पैसा वापस ट्रांसफर भी किया गया है |