होशंगाबाद– 2 नवम्बर की रात इंद्रा चौक पर मोबाइल प्रमोटर राजदीप गंगराड़े के हत्यारे वांटेड काजू और मनीष को पुलिस टीम ने भोपाल में दबोच लिया है। आरोपी ग्वालियर से भोपाल आ रहे थे। बताया जा रहा है की आरोपी काजू अपनी प्रेमिका से मिलने मुम्बई जाने की फिराक में था। इसलिए दोनों आरोपी ग्वालियर से भोपाल आ रहे थे। पुलिस द्वारा रात भर चलाये ऑपरेशन में सुबह सफलता मिल गई। एएसपी शशांक गर्ग के मुताबिक काजू और मनीष ग्वालियर में थे । पुलिस की ग्वालियर आने की भनक लगते ही दोनो आरोपी वह से भोपाल की और फरार हो गए। पुलिस टीम ने दोनों को भोपाल में दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले का जल्दी खुलासा करेगी।
होशंगाबाद - राजदीप हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार