आज चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी को चित्रकूट की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव था | दोनों दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी | लेकिन कहा जाता है ना कि जनता जनार्दन ही आखिरी फैसला करती है और चित्रकूट की जनता ने आज अपना फैसला सुना दिया | आंकड़ों के मुताबिक जहां-जहां CM शिवराज चुनाव प्रचार करने गए थे वहां भी भाजपा की हार हुई है | भाजपा प्रत्याशी अपने ससुराल क्षेत्र से ही नहीं जीत पाए, कहीं यह CM शिवराज और भाजपा के लिए आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी तो नहीं है, यह भाजपा के लिए समीक्षा का विषय है | बहरहाल कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस में चारों ओर जश्न का माहौल है |
चित्रकूट उपचुनाव मैं कांग्रेस की जीत, नहीं चला शिवराज का जादू