राजगढ़ / माचलपुर :- ग्राम कोडक्या में पतंजलि की ओर सेे गांव मे पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया | हमारे लोकतंत्र मे जन, मन,गण की चिकित्सा जगत में चाहे एलोपैथिक हो या आयुर्वेदिक अभी तक ऐसी कोई दवाई नहीं बनी जो घृणा, द्वेश, अहंकार, ईर्ष्या व क्रोध रूपी आदि मानव मन के विकारों की बीमारीयो को दूर कर सके ओर हां यदि कोई विध्या या उपाय है  तोे सिर्फ ओर सिर्फ  योगाभ्यास ( + ) ही है क्योकि योग एक मात्र  ऐसी क्रियाशक्ति है जो इन मानव विकारो व बीमारीयो को अपने पास तक नही खटकने देता है | हमारे पुर्वज संत महात्माओ ने वैदो पुराणो मे भी बताया है कि यदि योगाभ्यास  व्यक्ति नित्य व निरन्तर  करे तो नकारात्मक विचारो सहित शारीरिक व मानसिक बिमारियो, विकारो को जड से ही खत्म किया जा सकता हैं | ऐसा ही लाभ पहुंचाने आयोजक दैनिक समय जगत अखबार के तत्वाधान मे जिला सर्कुलेशन इंचार्ज बैरागी ने अनोखी पहल करते हुवे गांव मे योग विध्या के लिये पतंजलि योग पीठ के जिला योग प्रचारक संतराम आर्य से विशेष आग्रह करके बताया की हमारे गांव के बच्चो ,युवाओ मे योग क्रिया की खासी कमी है जिसे आप योग प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से पुरा करा सकते हो इस बात को ध्यान मे रखते हुवे श्री आर्य ने आज रविवार दि.12 नवंबर से 17 नवम्बर तक योग शिविर मे योग प्रेमी ग्रामीण जनो को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने व स्वास्थ्य विज्ञान से अवगत कराते हुवे योग शिविर का भव्य शुभारंभ स्थानीय शासकीय हाई स्कुल प्रंगण मे किया जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रपति से पुरूस्कृत ख्याति प्राप्त प्रार्चाय मोहन लाल पंवार आमलाबे , गांव के सरपंच प्रतिनिधि दिलीप पुरोहित ,पटेल यंशवन्तसिंह तोमर , छगनसिंह तोमर , सचिव रईस मन्सुरी व सौ से भी अधिक स्कुली छोटे बालक बालिकाओ ने प्रात: ५:३० बजे पहुचकर भारत माता की पुजा अर्चन करते हुवे ( + ) योगाभ्यास किया साथ ही संकल्पित होकर योग गंगा मे रोज समय पर उपस्थित होकर इस योग ( + ) प्रशिक्षण मे लाभ लेने का संकल्प भी लिया |