दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण पर अरविन्द केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि केजरीवाल प्रदूषण पर राजनीति कर रहे हैं l खट्टर ने कहा कि वह इस मुद्दे पर बात करने के लिए हमेशा उपलब्ध हैं l दरअसल, केजरीवाल ने हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर दिल्ली में पलूशन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था l खट्टर ने कहा की दूसरों पर आरोप लगाना आसान है l केजरीवाल बताये की दिल्ली में रहने वाले ४०००० किसानों के लिए उनकी सरकार ने क्या किया है l