जबलपुर - भोपाल गैंगरेप मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है l सुनवाई के दौरान दो जजों की खंडपीठ ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई l एफ आई आर दर्ज करने में पुलिस का ढुलमुल रवैया और मेडिकल जाँच में गलती को लेकर गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि इट्स ए ट्रेजेडी ऑफ एरर्स l इसके साथ ही सरकार को इस मामले में 15 दिन के अंदर एक्शन लेकर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं। गैंगरेप मामले में अगली सुनवाई 27 नवंबर को होनी है।
जबलपुर - भोपाल गेंगरेप मामले पर हाई कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को लगाई फटकार