बिहार की राजनीति के दो दिग्गज हमेशा से ही सियासी पारा चढ़ाये रहते हैं l अभी हाल ही में नितीश ने तेजस्वी यादव को बच्चा कहा था l जिससे लालू यादव का पारा चढ़ गया और उन्होंने कहा की  तेजस्वी बच्चा नहीं नितीश का चाचा है l राजनीति संभावनाओं का खेल है कुछ समय पूर्व दोनों एक साथ थे तो एक दूसरे की हर बात इन्हें अच्छी लगती थी और अब नितीश भाजपा के साथ चले गए हैं तो दोनों एक दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहाते  l