उमरिया | खनिज विभाग के वाहन से डबरौंहा मोड़ के पास करीब 11 दिनों पूर्व गम्भीर रूप से घायल हुवा हरिजन लल्लू पिता दुखुवा रैदास निवासी कछरवार अपनी किस्मत पर रो रहा है। दुर्घटना में अपनी दोपहिया वाहन के क्षतिग्रस्त होने के साथ पीड़ित ने बताया कि घटना में दाहिना हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में गम्भीर चोटे है,मजदूरी के कार्य से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा यह मजदूर दुर्घटना के बाद से बेबस हो गया है अब परिवार में पत्नी सहित उसके दो छोटे बच्चों पर जीवन यापन की भारी परेशानी आन पड़ी है।उसने बताया कि घटना के बाद खनिज सम्बन्धित अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि दोपहिया की मरम्मत के साथ मेडिकल एवम मुआवजा राशि देंगे परन्तु प्राथमिक उपचार कर  अब जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नही दे रहे। पीड़ित का व्रद्ध पिता दुखुवा रैदास ने रोते हुवे बताया कि परिवार के जीवनयापन के लिए तो हमारे पास कोई ठोस आमदनी का जरिया नही है पुत्र की अब दवाई कैसे कराए।विदित हो कि माह की 3 तारीख को खनिज विभाग अवैध उत्खनन की कार्यवाही बावत ग्राम कछरवार जा रहा था तभी डबरौहां मोड़ के पास इनका वाहन अनियंत्रित हो गया और विपरीत दिशा से आ रहै लल्लू रैदास की दोपहिया वाहन चपेट में आ गयी इस घटना में जहा दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी वही लल्लू भी गम्भीर हो गया।घटना को देख खनिज अधिकारियों ने आनन फानन में लल्लू को जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया और क्षतिग्रस्त दोपहिया वाहन की मरम्मत का आश्वासन भी दिया। इस मामले में अब पीड़ित की माने तो सम्बन्धित कर्मचारी उनका अब ध्यान नही दे रहे वही इस घटना के बाद हाथ टूटने की वजह से पीड़ित लल्लू मजदूरी आदि का कार्य नही कर पा रहा जिससे अब परिवार गम्भीर संकट से गुजर रहा है।