उमरिया | कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़े जुवां पर रविवार की देर रात करीब 11बजे कार्यवाही की है।बताया जाता है कि ग्राम बड़वार एवम रोहनिया से सटे जंगल मे बकायदा दरी आदि की व्यवस्था कर टार्च की रोशनी में ये सभी जुआड़ी जुवा खेल रहे थे।इस कार्यवाही में पुलिस ने करीब 1.39 लाख रुपये जब्ती की है। मामले की जानकारी देते हुवे थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि जुवा फड़ पर कार्यवाही के दौरान स्थानीय हरीश मिश्र,हेमन्त भगदेवे,उदय प्रताप सिंह,उद्धव खट्टर,सुरेश द्विवेदी पर जुवां एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुवे मामले को विवेचना में लिया गया है उन्होंने यह भी बताया कि कार्यवाही में 6.90 लाख की मशरूका जब्त की गई है। विदित हो कि यह कार्यवाही माह भर के अंदर दूसरी बड़ी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है इसके पहले तमन्नारा के जंगल मे भी बड़ी कार्यवाही दीवाली पर्व के दौरान पुलिस ने की थी।रविवार को हुई कार्यवाही में बताया जाता है कि सभी स्थानीय खिलाड़ी बड़े व्यवसायी थे और लाखों का वारा न्यारा हर दांव पर लग रहा था , पुलिसिया कार्यवाही के दौरान समय रहते जुवाड़ियों को पुलिस की भनक लग गयी और मौके से जुवड़ियों ने मोटी रकम यहां वहां करने में कामयाब हो गए।इस मामले में जो भी और तथ्य हो यह तो विवेचना उपरांत ही पता चल सकेगा पर इतना जरूर है कि पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में यह तो साफ हो गया है कि  अभी भी इस खेल को पसंद करने वाले खिलाड़ी जंगल आदि में सुरक्षित स्थल में फड़ आदि लगाकर बेख़ौफ़ होकर लोगों को खेल में शामिल होने प्रोत्साहित कर रहे है जरूरी है कि ऐसे लोगों पर कड़ाई से कार्यवाही की जाए।