होशंगाबाद - रसूलिया में एस पी एम गेट नं. ४ के सामने स्थित अनन्या ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल में आज चाचा नेहरु के जन्मदिन, बालदिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया l जिसमे स्कूल के सभी छात्र एवं छात्राओं ने अपने-अपने स्टाल लगाए, जिसमे कई तरह के व्यंजनों का सभी बच्चों के साथ स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने जमकर लुत्फ़ उठाया l इस अवसर पर बड़ी संख्या में पालकगण भी उपस्थित रहे l स्कूल प्राचार्या श्रीमति पल्लवी राजपूत एवं संचालक श्री आलोक राजपूत ने बताया की हमारे विधालय में प्रतिवर्ष बालदिवस पर बाल मेले का आयोजन किया जाता है,और यह बताया जाता है की कैसे चाचा नेहरु बच्चों से प्रेम करते थे और बच्चे कैसे भारत का स्वर्णिम भविष्य बने, इसके लिए चाचा नेहरु के विचारों को बच्चों के सामने शिक्षकों द्वारा रखा जाता है, जिससे बच्चों में अनुशासन, आपसी प्रेम और सौहार्द का वातावरण निर्मित किया जा सके l
होशंगाबाद - अनन्या ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया