भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में भी लोगों की नौकरी पर तलवार लटक गई है l पिछले ६ माह में बैंक के १०,००० से भी ज्यादा लोगों की छंटनी कर दी गई है l बैंक में रोजगार देने की दर में भी गिरावट देखने को मिली है l गौरतलब है कि स्टेट बैंक ने हाल ही में अपने ६ एसोसिएट बैंकों और महिला बैंकों को अपने में विलय कर लिया था l इस कारण अब कर्मचारियों की संख्या बहुत बढ गई है l