इछावर - मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात इछावर रेंजर अनिल कुमार शर्मा के निर्देशन में गश्ती दल ने मुखबिर की सूचना पर खेरी आमलानोआबाद रोड से एक क्वालिस वाहन जिसका नं. Mp09 v 2057 में 22नग सागौन लकड़ी जप्त की । वाहन की अनुमानित कीमत एक लाख रू. एवं सागौन की अनुमानित कीमत पच्चीस हजार रू बताई जा रही है । आरोपी गाडी छोडकर भाग खड़ा हुआ। जिसकी पहचान मौके पर की जा चुकी है। जानकारी अनुसार आरोपी छोटू खां पिता रसू खां निवासी खेरी का बताया जाता है । गश्ती दल में रेंजर अनिल कुमार शर्मा,डिप्टीरेंजर वीरेन्द्रसिंह बिसौरिया,डिप्टीरेंजर शिवराम पांडे,वनरक्षक चिंतन तिवारी, चेतन आर्य,दीपक वेदी,मुकेश ठाकुर,देवेन्द्र सोलंकी,अर्जुन वर्मा,भूपेंद्रसिंह,उमेश प्रसाद मिश्रा, राजेश मशराम,कैलाशचंद्र डामोर सहित वन अमला मौजूद था ।
इछावर - वाहन सहित सवा लाख की सगौन जब्त