उमरिया | चंदिया स्थित उमरार नदी से रेत के अवैध उत्खनन एवम परिवहन पर चंदिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे दो ट्रैक्टरों को जप्त कर चालकों के विरुद्ध धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रेत के अवैध परिवहन में शामिल दो ट्रैक्टरों को ग्राम बरहटा में पकड़ा गया है कार्यवाही के दौरान ट्रैक्टर चालक शिव पिता पूरन कोल उम्र 27 निवासी बरहटा एवम अनुज पिता रामप्रसाद कोल उम्र 19 निवासी बरहटा पर आवश्यक कार्यवाही कर ट्रैक्टर को जप्त किया गया है,कार्यवाही के दौरान उपनिरिक्षक तीरथ लाल धुर्वे,विनोद पांडेय,विश्णु दत्त शुक्ला,दिनेश तिवारी,राम सिंह मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि चंदिया थाना अंतर्गत कई क्षेत्रों में खनिज माफिया सक्रिय है जो रात ढलने के बाद से सुबह पौ फटने से पहले तक नदी नालों से रेत का अवैध उत्खनन एवम परिवहन कर रहे है जरूरी है कि मुखबिर की निशानदेही पर ऐसे माफियाओं पर नकेल कसने आवश्यक कार्यवाही की जाए जिससे लगातार नदियों के स्वरूप से खिलवाड़ कर रहे इन माफियाओं पर अंकुश लगाया जा सके, इसके अलावा पुलिस अमले के साथ खनिज एवम वन अमला भी संयुक्त रूप से इन खनीज माफियाओं पर नकेल कसने टीम वर्क कर कड़ाई से कार्यवाही करे,क्षेत्रीय स्तर पर खनिज के अवैध उत्खनन एवम परिवहन में कई ऐसे सफेदपोश माफिया भी शामिल है जिनका राजनीतिक स्तर पर अच्छा रसूख माना जाता है जरूरी है कि ऐसे सफेदपोश लोगों पर भी प्रशासन कड़ाई से कार्यवाही करे जिससे खनिज के अवैध उत्खनन एवम परिवहन पर पूर्णतः लगाम लगाई जा सके।