नई दिल्ली - दिल्ली में हो रहे लोन गारंटी और स्कालरशिप योजना के वेब पोर्टल शुभारम्भ समारोह का एक विज्ञापन भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रहा है जिसमे अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों को मुख्यमंत्री बताया गया है यह विज्ञापन लोगों में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है l सवाल यह भी उठता है कि सरकार के कार्यक्रम के विज्ञापन में ऐसी गलती कैसे हो जाती है इस पर किसी का कोई ध्यान या नियंत्रण नहीं है क्या l