रेहटी - एसडीओपी बुधनी महेंद्र मीणा शिक्षण संस्थाओं पहुंच कर इस बाबत जागरुक किया तथा पुलिस की अपराधो के खिलाफ की जाने वाली कार्यप्रणाली से अवगत कराया।छात्रों ने रुचिपूर्वक बातों को सुना तथा चर्चा में सहभागिता कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया बुधवार को एसडीओपी महेंद्र मीणा नगर रेहटी के कन्या शाला हाई सेकेंडरी स्कूल पहुंचे जहां छात्राओं से संवाद किया ।उन्हें छात्रों से कहा कि आज के समय मैं अपराध बढ़ रहे हैं साथ ही अपराधियों का तरीका आधुनिक भी हो गया है ऐसी स्थिति में आपको सतर्कता बरतने के साथ उनका मुकाबला करते हुए पुलिस को उनकी सूचना देना है ताकि अपराधी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई हो सके श्री मीणा ने महिला संबंधी अपराधों के प्रकार और उन्हें रोकने के उपाय पर विस्तार से छात्रों से बात की उन्होंने डायल हंड्रेड योजना महिला हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए छात्रों को जागरूक किया।साथी थाना प्रभारी रहती रजनीकांत दुबे ने छात्रों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप हमें निसंकोच कह सकते हैं हम हर तरफ से आपकी सहायता के लिए हैं अगर कोई अपराध आपके आसपास घटित हो रहा है तो उसकी सूचना अभी आप हमें दे सकते हैं।
रेहटी - पुलिस एवं छात्राओं में हुआ संवाद , छात्राओ को समझाया अपराध के प्रति रहे सतर्क पुलिस को दे सूचना